Posts

Showing posts with the label indianculture

शिक्षा और संस्कृति

Image
जब आज पूरे देश में जगह जगह राम लीला का मंचन हो रहा है , तब यह घटना और भी प्रासंगिक हो जाती है ।      अभी कुछ ही समय पहले देश के एक प्रतिष्टित टी वी चैनल पर , एक लोकप्रिय कार्यक्रम में जब देश की जानी मानी        अभिनेत्री से यह प्रश्न पूछा गया कि, "हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके प्राण बचाने के लिए लाये थे?" तब वे निरुत्तर         हो गयीं। इस पर सोशल मीडिया पर उनके लिए खूब खरी खोटी कही गयी । खूब ताने कसे गए।       चिंतनीय बिषय ये है कि इसमे त्रुटि किसकी थी, उस अभिनेत्री की या उसको मिली शिक्षा की। दोस्तो आज हम इसी बिषय पर चिंतन करेंगे ।     शिक्षा और संस्कृति दोनों एक दूसरे के पूरक हैं । किसी एक के अभाव में दूसरा निरर्थक है । जिस प्रकार साइकिल के       दोनों पहिये मिलकर साइकिल को आगे बढ़ाते हैं और यदि एक पहिया निकाल दिया जाए तो दूसरा पहिया किसी काम      का नहीं रह जाता , ठीक उसी प्रकार शिक्षा और संस्कृति के सहारे से ही हमारा समाज विकास करते हुए आगे बढ़ता       ...